कांग्रेस की पूर्व महिला जिला प्रधान ने की आत्महत्या की कोशिश

8/30/2018 10:10:31 PM

जींद(विजेंदर): कांग्रेस की पूर्व महिला जिला प्रधान रीतू लाठर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला नेत्री ने पुलिस की मौजूदगी में महिला नेत्री ने यह कदम उठाया है। महिला नेत्री 8 महीने पहले नशा तस्करी में गिरफ्तार हुई थी, तभी से पति के साथ अनबन चल रही थी। महिला ने कहा पति ने उसी घटना के बाद से तलाक का केस डाला हुआ है और मेरे परिवार से 50 लाख रूपये ले चुका है।



महिला ने आरोप लगाते हुए कहा पिछले 8 महीने से पति ना मिलने आया और ना ही घर खर्च दे रहा है। इसी मामले में आज महिला सेल ने दोनों पक्षों को बुलाया हुआ था उसी दौरान महिला नेत्री ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, उसके बाद आनन-फानन में महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल हालात स्थिर बनी हुई है और सिविल लाइन पुलिस ने महिला नेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Shivam