हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर का निधन, इलाज के दौरान आया अटैक

3/6/2024 7:18:28 PM

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं अंबाला के विधायक रहे फकीर चंद अग्रवाल का बुधवार को निधन हो गया। बीते कई दिनों से फकीर चंद शाहाबाद के आदेश अस्पताल में उपचाराधीन थे। बुधवार को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। फकीर चंद हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता थे। उनका गुरुवार को SA जैन कॉलेज रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि फकीर चंद अग्रवाल ने सन 1996 से 1999 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अग्रवाल पेशे से शिक्षक थे और उन्हें 1974 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राज्य पुरस्कार और 1981 में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 1994 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था। फकीर चंद अपने पीछे 2 बेटे सुमन अग्रवाल और अजय अग्रवाल के अलावा दो बेटियां सुषमा व रितु सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal