पूर्व डीजीपी सीपी बांसल का निधन,सोमवार सायं 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

1/28/2018 10:47:55 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक सी पी बांसल का रविवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 29 जनवरी 2018 को सायं 3 बजे मनीमाजरा (चंडीगढ़) की शमशान भूमि में होगा। वे 68 वर्ष के थे और अस्वस्थ चल रहे थे। गौरतलब है कि सीपी बांसल वर्ष 2005 से 2010 तक हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन में बतौर प्रबंध निदेशक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए थे और इन दिनों कोठी नं. 5 सैक्टर-4, मनसा देवी कॉम्पलैक्स, पंचकूला में रह रहे थे।



 उनके निधन पर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधु ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा है कि बांसल एक मिलनसार व्यक्ति के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस विभाग के लिए काफी अहम् कार्य किए जिनसे उन्हें आज भी पुलिस विभाग याद करता है।