गृह मंत्री का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे विपुल गोयल और सुभाष बराला, जल्द स्वस्थ हाेने की कामना की

6/18/2020 7:13:21 PM

फरीदाबाद (पूजा): हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला आज मैक्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उनका का हालचाल जाना। इस दाैरान पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने गृह मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

बता दें कि अनिल विज कुछ दिन पहले अपने निवास स्थान पर फिसल गए थे, जिससे उनके जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। उनका मोहाली के मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। वह अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। गृह मंत्री का हालचाल जानने कि लिए लगातार नेता अस्पताल में पहुंच रहे हैं। 

प्रदेश के अनेक नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। सीएम मनोहर लाल ताे अनिल विज का हालचाल पूछने दो बार मैक्स अस्पताल पहुंचे चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अनिल विज को फोन कर उनका हालचाल पूछ शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। 

Edited By

vinod kumar