नूंह में जेजेपी को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्टी से चुनाव लड़ चुके तैयब इनेलो में होंगे शामिल

1/27/2024 3:51:46 PM

नूंह(अनिल मोहनिया): हरियाणा सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इस बीज हरियाणा में सरकार की साझेदार पार्टी जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। जेजेपी पूर्व प्रत्याशी व पूर्व जिलाध्यक्ष तैयब हुसैन घोसेडिया ने इनेलो ज्वाइन करने वाले हैं। घासेडिया आगामी 5 फरवरी को गुड़गांव में इनेलो के महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो पार्टी ज्वाइन करेंगे।

शनिवार को किरंज गांव में तैयब हुसैन घासेडिय़ा के समर्थन में समारोह में कई लोगों भाजपा कांग्रेस का दामन छोड़कर तैयब हुसैन घासेडिय़ा को अपना समर्थन दिया। इसी को लेकर गांव के लोगों द्वारा समर्थन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तैयब हुसैन घासेडिय़ा ने कहा कि वह जेजेपी से पिछले 2 वर्षों से फिजिकल रूप से दूरी बनाए हुए थे। मुख्य कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मेवात के विकास को लेकर गंभीर नहीं थे। जिसके चलते जेजेपी को अलविदा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा इनेलो पार्टी मेवात के विकास को लेकर पहले भी गंभीर थी और अब भी मेवात को विकास की राह पर पहुंचाने के लिए गंभीर दिख रही है। अभय चौटाला जो कहते हैं वो करते हैं। इसी के चलते इनेलो पार्टी को थाम रहे हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि मेवात आज दो घरानों के नेताओं के कारण पीछे रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से मात्र 70 किलोमीटर दूर बसे हुए नूंह (मेवात) जिले को पीछे धकेलने में इन्हीं नेताओं का हाथ है। आज मेवात की जनता सही मायने में दुखी है। इन घरानों ने मेवात में विकास ही नहीं कराया। एक गुड़गांव तो दूसरे फरीदाबाद में निवास करते हैं। मेवात को आगे बढ़ाना है या नहीं बढ़ाना इस बात से उन्हें कुछ नहीं लेना है।

ये यहां सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं।  आज इसी का नतीजा है कि लोग अब खुलकर इनका त्याग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव की ओर चल पड़ी है। चुनाव नजदीक आते अब लोगों ने इनसे दूरियां बनानी शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें पता चल गया कि दोनों घराने सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal