दुष्यंत के सर्मथन में अाए पूर्व विधायक कृष्ण कम्बोज, भाजपा को अलविदा करने का किया एेलान

12/14/2018 2:48:47 PM

सिरसा(सतनाम सिंह)इनेलो के पूर्व विधायक कृष्ण कम्बोज ने भाजपा को अलविदा करने का एलान कर दिया है। कंबोज सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थन में आ गए है। उन्होंने करीब 4 साल पहले इनेलो से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी लेकिन अब वे जल्द ही भाजपा से त्यागपत्र देंगे और विधिवत रूप से दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कंबोज ने भाजपा पर कई संगीन आरोप भी लगायें। बता दे कि कम्बोज 2009 के चुनाव में विधायक बने थे। सिरसा जिला के रानियां विधानसभा क्षेत्र से कम्बोज ने इनेलो की टिकट पर कांग्रेस के रणजीत सिंह को हराया था। 2014 के विस चुनाव में वे गोपाल कांडा के पाले में चले गए। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक कंबोज ने कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। वे सम्मान और कद्र के लिए भाजपा में गए थे, पर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वे दो-तीन दिन में भाजपा से त्यागपत्र देकर विधिवत रूप से जननायक जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा की उनके परिवार का देवीलाल से पुराना नाता है और अब उनका परिवार अजय चौटाला के परिवार के संघर्ष में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि फ़िलहाल अभी चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं है जैसा पार्टी का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

वहीं कृष्ण कंबोज द्वारा उनको समर्थन देने के बारे में दुष्यंत चौटाला ने उनका आभार जताते हुए कहा कि ये तो परिवार की शुरुआत है और आगे भी बहुत से नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक अभियान के तहत स्वच्छ राजनीति करने वाले नेताओ को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अनेक नेता और भी उनकी पार्टी में शामिल होंगे।

Deepak Paul