भाई की जमीन हड़प कर भतीजे को गोली मारने वाला पूर्व मेयर गिरफ्तार(video)

1/5/2018 7:00:40 PM

फरीदाबाद(अनिल कुमार):फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र भडाना को सीआईए पुलिस ने अपने भाई की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर उसे खुर्द - बुर्द करने और उसके बाद अपने भतीजे को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बतां दे अारोपी के खिलाफ सूरजकुंड थाने में 6 अप्रैल 2017 को धारा 420, 467, 468, 471, 120बी और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से अारोपी फरार चल रहा था। जिसे बदरपुर बार्डर पुलिस ने गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार अारोपी भडाना इनेलो सरकार के समय में एक साल तक नगर निगम में मेयर के पद पर था। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस झड़प में भडाना ने अपने ही भतीजे के पैर में गोली मार दी। गिरफ्त में आए अारोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

अधिकारी एसीपी राजेश चेची ने बताया कि रिमांड के दौरान भडाना ने अपना जुर्म कबूला है। पुलिस ने अारोपी से हथियार भी बरामद किया है।