पूर्वमंत्री कै. अजय यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी पर दिया विवादित बयान (VIDEO)

8/19/2018 10:04:38 PM

गुरूग्राम(सतीश): एक तरफ जहां पूरा देश पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। वहीं हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी पर विवादित बयान दिया है। दरअसल, अजय यादव पंजाब के नवजोत सिंह सिधू के पाकिस्तान में जाकर जश्न मनाने की बात को नकारते हुए इसे मात्र एक क्रिकेटर के कार्यक्रम का निमंत्रण बता रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी पर ही आरोप लगा दिया।

अजय यादव ने कहा कि वाजपेयी जी के पाकिस्तान जाने के समय कारगिल युद्ध हुआ था। वहीं अजय यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि मोदी जी भी तो बिना बताए ही पाकिस्तान चाय पीने के लिए क्यों चले गए थे, जबकि आज भारत के संबंध पड़ोसी देशों से ठीक नहीं हैं। बता दें कि कप्तान अजय यादव लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए आज सोहना विधान सभा क्षेत्र के गांवों में जाकर वोट मांगने के लिए जन जागरूक अभियान चल रहे हैं। 

Shivam