पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा ने की अमरीकी व्यवसायी नरेंद्र जोशी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

11/14/2023 6:55:28 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर) : कुरुक्षेत्र की धरती से जाकर अमरीका के विभिन्न राज्यों में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ कम्पनीज का सफल व्यवसाय कर रहे अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने कुरुक्षेत्र स्थित अपने आवास पर हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा से मुलाकात की। इस मौके पर जोशी एवं डॉ. रंगा के बीच कुरुक्षेत्र के 48 कोस में स्थित तीर्थों एवं कुरुक्षेत्र में पर्यटन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने बारे विस्तार से चर्चा हुई। 

डॉ. रंगा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती आयोजित करने का हर वर्ष दावा किया जाता है लेकिन धरातल पर वास्तविकता कुछ और ही होती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र का विकास एवं अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती का वास्तविक स्वरूप बनाने का कार्य कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किया जायेगा। डॉ. रंगा कुलपति पद पर भी कार्य कर चुके हैं। जोशी को डॉ. रंगा ने कहा कि शिक्षाविद होने के नाते उनका सपना है कि कुरुक्षेत्र के तीर्थों एवं पर्यटन स्थलों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान बने। 48 कोस में वास्तविक धरातल पर इस तरीके से योजनाबद्ध कार्य हो कि विदेश में रह रहे लोग भी कुरुक्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए पैसा लगाने के लिए लालायित हों। कुरुक्षेत्र के विकास का श्रेय केवल पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा को जाता है। भविष्य में भी कुरुक्षेत्र का विकास कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद होगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन देने के लिए यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होटल एवं एयरपोर्ट की भी जरूरत है जो यह कार्य कांग्रेस ही कर सकती है। इस मौके पर डॉ. एम. एल. रंगा ने अमरीका प्रवास के दौरान नरेंद्र जोशी के साथ उस घटना को भी याद किया जिसमें उन्होंने अमरीका में पतीली वाली चाय की डिमांड की थी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail