नहीं रहे पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पिछले कई दिनों से चल रहे थे बीमार

1/18/2023 1:46:36 PM

सिरसा (सतनाम) : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश नेहरा का आज सुबह 8 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जगदीश नेहरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज शाम 4 बजे उनका गांव भगसर में उनके फ़ार्म हाउस पर अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि जगदीश नेहरा हरियाणा सरकार में करीब 10 सालों तक मंत्री रहे थे। वह शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री भी रह चुके है। जबकि दो बार विधायक बन चुके थे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Manisha rana