कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, BJP से टिकट ना मिलने पर नाराज

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 06:43 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः  हरियाणा में भाजपा में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। पहली सूची जारी होने के तीन दिन बाद भी नेताओं के पार्टी छोड़ने और विरोध जताने का सिलसिला जारी रहा। पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत आठ नेताओं ने इस्तीफे दे दिए।

कुछ नेताओं ने भाजपा छोड़ने का एलान कर रखा है और फैसले के लिए रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई है। अब खबर आ रही है कि  पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। वह टिकट न मिलने से नाराज है। 

गौर रहे कि कल ही सिरसा जिले में कालांवाली से पूर्व विधायक सरदार बलकौर सिंह ने भाजपा को छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उनके साथ आए ब्लॉक समिति चेयरमैन, जिला पार्षदों और 40 संरपचों व पूर्व सरपंचों ने भी कांग्रेस में आस्था जताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static