हत्या के प्रयास मामले में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर(video)

4/26/2018 3:37:03 PM

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय):  यमुनानगर के बेलगढ़ पत्थर खदान में रास्ते को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए लूट तथा हत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे यमुनानगर के बिलासपुर की अदालत में पेश कर रिमांड पर मांगा। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा है।


खिजराबाद पुलिस ने गांव मंडौली गगड निवासी कर्ण सिंह के बयान पर यह मामला दर्ज किया है। सीन आफ क्राईम टीम ने भी मौका-ए- वारदात का मुआयना किया। वहीं इस मामले में निर्मल सिंह की बेटी का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते ये सब किया जा रहा है। हमें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।

Rakhi Yadav