पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की जमानत मंजूर, रिहाई आज

5/17/2018 11:40:26 AM

यमुनानगर(सुमित अोबराय): बल्ले वाला जोन में गोली चलाने के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की जमानत मंजूर हो गई है। जमानत के मुचलके गुरुवार को बिलासपुर अदालत में जमा करवाएं जाएंगे, जिसके बाद पूर्व मंत्री जेल से रिहा होंगे। पूर्व मंत्री पर आरोप है कि उसने बल्लेवाला जोन 25 मार्च को गोली चलाई थी। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था। उसके बाद फिर उसे कोर्ट में उसे पेश किया गया था। 

जहां से उसे 17 मई तक फिर जेल में भेज दिया गया था
निर्मल सिंह ने अपने अधिवक्ता डी.एस. खुराना के माध्यम से सैशन जज विमलेश तंवर की अदालत में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण रिलीज आर्डर तैयार नहीं हो सके। ऐसे में रिहाई के लिए उन्हें गुरुवार तक इंतजार करना पड़ेगा। उधर, जिला जेल अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि उन्हें जमानत संबंधी अदालत के कोई भी आदेश नहीं मिले हैं।
 

Deepak Paul