पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की फिसली जुबान, CM सैनी के सामने राव इंद्रजीत को बताया मुख्यमंत्री

4/24/2024 11:46:01 AM

नारनौल : हरियाणा के दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा चुनावी सभाओं में आज कल कुछ और ही रास्ता पकड़े हुए हैं। दो दिन पहले उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में विरोधियों को आड़े हाथों लिया था। वहीं बीते दिन मंगलवार को भी रामबिलास शर्मा ने नारनौल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया। इस दौरान सीएम नायब सैनी भी मंच पर ही मौजूद थे।

कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा की चुनावी रैली में रामबिलास शर्मा की जुबान फिसली है या फिर वे भाजपा सरकार व सीएम की जानबुझकर मुखालफत कर रहे हैं। इसको लेकर महेंद्रगढ़ जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। नारनौल की अनाज मंडी में मंगलवार को सांसद व भाजपा के भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह के समर्थन में जन संकल्प रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने भाषण दिया। अंत में उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का रैली में पहुंचने पर स्वागत करता हूं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Content Writer

Manisha rana