जजपा के राष्ट्रीय महासचिव वेद सिंह मलिक का निधन

1/17/2019 11:15:07 AM

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा में बनी नई राजनीतिक पार्टी जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। देवीलाल की सरकार में परिवहन मंत्री रहे और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वेद सिंह मलिक का निधन हो गया। लम्बी बीमारी के चलते मंत्री गुरुग्राम स्तिथ मेदांता अस्पताल में दाखिल थे जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व परिवहन मंत्री वेद सिंह मलिक का आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव पिपलीखेड़ा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Deepak Paul