भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री कांग्रेस में हुए शामिल, हुड्डा ने किया स्वागत

10/11/2021 3:56:30 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के जिला सिरसा में ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सियासी हलचल मची हुई है। सभी दल एक-दूसरे दल के नेताओं के जोड़-तोड़ की नीति पर चल रहे हैं। वहीं आज सिरसा में एक बार फिर कांग्रेस का पलड़ा भारी हो गया है। 

यहां भाजपा की टिकट पर रानियां विधानसभा सीट से 2014 का चुनाव लड़ चुके जगदीश नेहरा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। या यूं कहें कि उन्होंने अपनी घर वापसी की है, क्योंकि नेहरा भाजपा से पहले कांग्रेस में ही थे।

कांग्रेस में रहते हुए नेहरा ने 1991 में मंत्री रह चुके हैं। 2014 के चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा के साथ हो लिए थे। अब दोबारा नेहरा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है, जिनका पार्टी में कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा ने पार्टी में स्वागत किया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam