पूर्व विधायक एसो. 21 को सिंघु बॉर्डर पर धरने में होगी शामिल

12/19/2020 9:44:44 AM

कुरुक्षेत्र: भूतपूर्व विधायक एसो. हरियाणा ने किसान आंदोलन का सर्वसम्मति से समर्थन करते हुए 21 दिसम्बर सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरने में शामिल होने का निर्णय लिया है। स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में एसो. की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान नफे सिंह राठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि एसो. धरने पर किसानों की जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवाएगी। किसान आंदोलन में शहीद किसानों व संत रामसिंह को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में आंदोलन के दौरान मृतक किसानों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार से की गई।

 बैठक में एसो. के संयोजक अशोक अरोड़ा, महासचिव रामबीर पटोदी (जजपा), उपाध्यक्ष विजेंद्र कादियान बिल्लू, नरेश कादियान, डा. एम.एल. रंगा, रमेश गुप्ता, कुलवंत बाजीगर (भाजपा), रणसिंह मान, रणबीर चंदोला, साहब सिंह सैनी (भाजपा), गुरदयाल सिंह सैनी (भाजपा), रामपाल माजरा(भाजपा), बनारसी दास, अजीत सिंह कादियान, श्याम सिंह राणा, जोगीराम, सुलतान सिंह जडोला, भाग सिंह छातर, धर्मपाल ओबरा, रणबीर मंडोला, सूबे सिंह पूनिया, नरेश यादव, अनिल धंतौड़ी, परमिंद्र ढूल, बलबीर बाली, दील्लूराम बाजीगर सहित सभी राजनैतिक दलों के पूर्व विधायक शामिल हुए। एसो. के संयोजक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों बिल किसानों के लिए ही नहीं बल्कि देश के आम व गरीब आदमी के लिए भी नुक्सानदायक हैं। 
 

Chandan