पूर्व विधायक राकेश कंबोज के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

6/2/2018 11:51:57 AM

करनाल(विकास मेहला): करनाल के इंद्री से पूर्व विधायक राकेश कंबोज के इकलौते बेटे अक्षत कंबोज की बीती देर रात दिल्ली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। आज शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बीती देर शाम अक्षत अपने दोस्त के साथ दिल्ली में स्कूटी पर बाजार तक जा रहा था कि ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पोस्टमार्टम होने के बाद आज शाम तक शव करनाल पहुचेंगा उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अक्षत ने हाल ही में सोनीपत की जिंदल यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की थी और दिल्ली में ज्यूडिशियरी की तैयारी कर रहा था।

Nisha Bhardwaj