पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

5/27/2017 7:53:25 PM

रेवाड़ी : पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने बीजेपी सरकार के 3 साल होने पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा की इस सरकार के राज में तहसील और थानों में लूट मची हुई है और कश्मीर में तो सरकार बचाने के लिए जवान शहीद हो रहे है कप्तान अजय सिंह यादव ने कश्मीर मामले पर सरकार को नपुंसक तक बता डाला।

कप्तान अजय सिंह यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा अवैध कालोनी काट सांसद निधि कोष का पैसे उसमे लगाया।