दहेज में नहीं मिली फॉर्च्यूनर गाड़ी, लड़के ने किया शादी से इंकार, मामला दर्ज

11/28/2021 4:57:24 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): दहेज प्रथा न जाने कितनी हंसती-खेलती बेटियों को मौत के मुंह में ले गई है। कई लड़कियों की शादी तो बस इसलिए टूट जाती है कि लड़के पक्ष को मनचाहा दहेज नहीं मिलता। ताजा मामला फरीदाबाद के अज्जी कॉलोनी से है, जहां प्रकाश नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी का विवाह 27 नवंबर 2021 को तय किया थी। लड़केवालों की ओर से दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और ढाई लाख रुपए की मांग का गई थी। मांग पूरी न होने पर लड़केवालों ने ये शादी तोड़ दी। लड़की पक्ष ने इस संबंध में महिला थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। 


लड़की के पिता ने बताया कि 17 नवंबर 2021 को अचानक लड़के उनके गोद भराई की रस्म के बहाने घर चले आए। इस दौरान उन्होंने 15,000 की राशि खर्च की सभी को कपड़े और नगद रुपए दिए। लड़की के पिता का कहना है कि इस गोद भराई की रस्म के बहाने लड़केवालों ने उनकी घर की पूरी जांच कर गए। वो लड़की को बुलेट मोटर साइकिल और 2 से ढाई लाख रुपए शादी में देने वाले थे, पर लड़के और उसकी बहन ने इस शादी के इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि dowry act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आगे की कार्यवाई जल्द अमल में लाई जाएगी।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Content Writer

Isha