शार्ट सर्किट से लगी आग, चार एकड़ गेहूं जलकर राख

4/10/2018 9:06:33 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): गांव समैण में बिजली की तारों में शाट सर्किट के चलते एक किसान की चार एकड़ गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड के आने तक ग्रामीणों की सूझ-बूझ से आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि वह इस नुकसान की भरपाई कर सके।



जानकारी अनुसार गांव समैण में लगभग दो बजे अचानक किसान हरीचंद के खेतों में आग लग गई। हवा चलने के कारण यह आग बढ़ती चली गई। जिसके चलते ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व खेत के मालिक को दी। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने लगातार अपने प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड के आने से पहले आग पर काबू पा लिया। 

आग के चलते किसान की 4 एकड़ खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग का कारण बिजली की तारों में शाट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित किसान ने कहा कि वह खेती से घर का गुजर बसर कर रहा था, लेकिन आग के चलते उसकी फसल नष्ट हो गई है। जिसके चलते वो सरकार से मदद की गुहार लगाता है। 

Shivam