ओरिएंट पंखा कंपनी में डकैती का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

1/23/2018 3:34:57 PM

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): बीती 11 जनवरी को पंखा बनाने वाली ओरिएंट कंपनी में डकैती की घटना सामने आई थी। खबर है कि फरीदाबाद पुलिस ने इस डकैती का पर्दाफाश किया है। इस डकैती में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। डकैती की यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी, जिससे आरोपियों को पकडऩे में मदद मिली है।



फरीदाबाद के डीसीपी भूपेंन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-7 के इलाके में स्थित ओरिएंट पंखा कंपनी में चोरी हुई थी, जिसमें सात लोग शामिल थे। इन शातिर आरोपियों ने लगभग 40 लाख की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से 15 सौ किलो कॉपर वायर भी बरामद की है।



डीसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।