यमुना में नहाने गए चार नवकिशोर डूबे, दो की मौत, अन्य की तलाश जारी (VIDEO)

8/5/2018 4:02:47 PM

सोनीपत(पवन राठी): यमुना नदी के मनमोहक पानी ने फिर से कहर बरपाया है। दरअसल, हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर यमुना नदी में 4 बच्चे डूब गए हैं, जिनकी तलाश जारी हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के सेरसा और जाटी गांव के चार लड़के, जिनकी उम्र लगभग 15 वर्ष के आसपास ही है। वे यमुना नदी में पानी कम होने पर नहाने के लिए गए थे। लेकिन गहरे पानी के कारण उनमें से एक डूबने लगा, तो बाकियों ने भी उसे बचाने के प्रयास में छलांग लगा दी और चारों डूब गए।



अभी तक चारों में से केवल दो के शव बरामद हुए हैं। अन्य दो अन्य लड़कों की तलाश जारी है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युमना नदी पर पूरा गांव गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम दो बच्चों की तलाश में लगा हुआ है। वहीं दिल्ली व हरियाणा पुलिस भी मौके पर मौजूद है।



गौरतलब है कि यमुना में आई बाढ़ के बाद पानी कम होने पर लड़के यमुना में नहाने गए थे। ये चारों अंकित, अदिति, ललित, नितिन चारों दोस्त थे और छुट्टी के दिन नहाने गए थे। एक पहले युमना में डूबने लगा तो उसे बचाने तीनों यमुना में कूद पड़े और तीनों भी डूब गए।

Shivam