नाबालिगों ने बनाई गैंग और दे डाला लूट की वारदात को अंजाम, 3 नाबालिग सहित 4 काबू
punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 07:27 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): आपराधिक गतिविधियों में अब नाबालिगों की भूमिका निकलकर सामने आने लगी है। गुड़गांव में नाबालिगों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाई और लूट की वारदाताें को अंजाम देने लगा। एक वारदात के बारे में जब राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर तीन नाबालिग सहित चार को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, एक व्यक्ति ने 16 अगस्त को राजेंद्रा पार्क थाने में शिकायत दी थी कि 15 अगस्त की रात को वह बसई क्षेत्र की सर्विस रोड पर धनकोट चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे काबू कर लिया और उसकी बाइक व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए तीन नाबालिग सहित चार को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान योगेश (उम्र-18 वर्ष) निवासी गांव सलालपुर जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान हाल निवासी अशोक विहार फेज-2, गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं, नाबालिगों को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।