चार दिन बाद टूटी बिगड़ैल विकास बराला की ‘हेकड़ी’

8/9/2017 4:40:12 PM

चंडीगढ़/टोहाना (धरणी/सुशील): आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेडछाड़ के मामले में फंसे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बिगड़ैल बेटे विकास बराला की आखिरकार हेकड़ी टूट ही गई। चार दिन से पुलिस के साथ लुका छिपी खेल रहे सुभाष ने अपने आप को सिरेंडर कर दिया। इससे पहले चंडीगढ़ सेक्टर 26 की पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस को विकास बराला के दोस्त ने तो स्वीकार कर लिया था लेकिन खुद विकास ने इसे स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ में स्थित सुभाष बराला के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर उन्हें 11 बजे सेक्टर 26 थाने में पेश होने के आदेश दिए थे। 

नोटिस चिपकाने के बावजूद विकास पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। 20 से 25 मिनट तक पुलिस के अधिकारियों ने उसका इंतजार किया लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम ने सुभाष बराला के गृह क्षेत्र फतेहाबादा के टोहाना में भी दबिश दी है। पुलिस की टीम ने टोहाना सदर थाने में पहुंच कर थाने में रखे सारे रिकॉर्ड खंगाले।