लूट करने वाले गिरोह के चार सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे(video)

4/20/2018 6:04:49 PM

करनाल(विकास मेहला): करनाल पुलिस की सीअाईए वन शाखा को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने अारोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

जानकारी के अनुसार अारोपी पंजाब के राजपुरा में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना के अाधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चार बदमाशों हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिनसे चार तमंचे और कई गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों अारोपी पंजाब के रहने वाले हैं। जबकि एक करनाल का निवासी है।  अारोपियों पर पहले भी कई लूट के मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस अाने वाले दिनों में कई अन्य खुलासे करेंगी।   

Deepak Paul