स्पेन भेजने के नाम पर 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

12/19/2019 1:18:46 PM

पिहोवा (बंसल) : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने गांव सुरमी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके बेटे को स्पेन भेजने के नाम पर 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में जगमेल सिंह ने कहा कि 25 नवम्बर 2018 को गांव का ही सिंगराम मेरे लड़के सुनील से मिला। जिसने उसे बताया कि वह कृष्ण कुमार, संजय कुमार व सुखविन्द्र को जानता है, जो लोगों को विदेश भेजकर काम पर लगवाते हैं। बाकायदा हमारे पास विदेश भेजने का लाइसैंस भी है।

अगर तुम भी विदेश जाना चाहते हो तो वह उसे 9 लाख रुपए में स्पेन भेजकर काम लगवा देगा। जिसकीएवज में उसे 3 लाख रुपए पहले व बाकी राशि वीजा लगने के बाद देनी होगी। तब उक्त लोगों ने उसके बेटे को अपने विश्वास में लेकर उससे स्कूल के सर्टीफिकेट, पासपोर्ट व अन्य कागजात ले लिए और कहा कि जल्द ही उसे स्पेन भेज देंगे। शिकायतकत्र्ता अनुसार 6 दिसम्बर को कृष्ण कुमार व सिंगराम उसके घर आए और उससे 3 लाख रुपए लेकर उन्हें विश्वास दिलाया कि उसके लड़के को 15 दिन के अंदर स्पेन भेज देंगे और उसी दिन बाकी राशि 6 लाख रुपए हमें देनी होगी।

अगर हम लोग आपके लड़के को काम लगवाते हैं तो उसके एवज में अलग से 1 लाख रुपए देने होंगे। जिसके बाद 6 जनवरी 2019 को कृष्ण कुमार व सिंगराम उसके घर आए और उसके बेटे सुनील को अपने साथ ले गए और कहा कि कल हम इसे स्पेन भेज देंगे। शिकायतकत्र्ता अनुुसार 8 जनवरी को उक्त लोगों ने उसके लड़के सुनील को स्पेन न भेजकर कतर पहुंचा दिया। जहां पर उसे 1 महीना भूखा-प्यासा रख उसे यातनाएं दी गईं। किसी तरह उसका बेटा 8 फरवरी को वापस आ गया।

इस बारे पंचायत हुई, जिसमें उक्त लोगों ने आश्वासन दिया कि 9 मार्च तक वे लोग आपके 9 लाख रुपए, पासपोर्ट व कागजात दे देंगे लेकिन तय समयानुसार उक्त लोगों ने न तो उनके रुपए दिए और न ही कागजात वापस दिए। उलटा धमकी दी कि अगर दोबारा परेशान किया तो वे लोग उन्हें जान से मरवा देंगे। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके आदेश पर पुलिस ने कृष्ण कुमार, संजय कुमार, सुखविन्द्र सिंह व सिंगराम के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 406, 420, 506 व इमीग्रेशन एक्ट की धारा 10-24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Isha