धोखाधड़ी : ए.टी.एम कार्ड बदल निकाले 1.68 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

5/26/2021 2:24:34 PM

जींद : ए.टी.एम. पर रुपए निकालने गए एक व्यक्ति का ए.टी.एम. कार्ड बदलकर अज्ञात ने एक लाख 68 हजार 839 रुपए निकाल लिए। अज्ञात द्वारा की गई धोखाधड़ी के बारे में व्यक्ति को बाद में पता चला। उसके बाद पुलिस को शिकायत देने के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया हैं।

सदर थाना क्षेत्र के गांव रूपगढ़ निवासी बलराज नें सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई दोपहर को वह दीवान खाना मार्कोट स्थित ए.टी.एम. पर रुपए निकालने गया था। जब उसने ए.टी.एम. कार्ड मशीन में डाला तो राशि नहीं निकली। फिर 2 बार और ट्राई करने के बाद भी राशि नहीं निकल पाई। फिर पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने सहायता करने के नाम पर उसका ए.टी.एम. कार्ड लिया और मशीन में डाल दिया। फिर भी ए.टी.एम. से राशि नहीं निकली। इसके बाद वह ए.टी.एम. कार्ड लेकर घर आ गया। इसके बाद उसने मोबाइल फोन पर मैसेज चैक किए तो 21 से 23 मई तक उसके खाते से एक लाख 68 हजार 839 रुपए निकालें गए थे। उसने आरोप लगाया कि उसके खाते से उक्त व्यक्ति ने ही यह राशि निकाली है। जांच अधिकारी एस.आई. सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

Content Writer

Manisha rana