धोखाधड़ी मामला: 18 साल बाद पीड़ित रामनाथ को मिला इन्साफ (VIDEO)

8/24/2018 12:30:55 PM

नारायणगढ(चंदेष तोपड़ा): नारायणगढ के गांव नन्हेडा के पीडित रामनाथ को 18 सालों के बाद इंसाफ मिला है। दरअसल रामनाथ से उनके दो पार्टरों ने धोखाधड़ी की थी। अारोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद पीड़ित रामनाथ ने अारोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया, जिसके 18 साल बाद  उपमंण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी अरविन्द की अदालत ने दो अारोपियों को मामले में दोषी पाए जाने पर 3 साल की सजा व दस-दस हजार रुपए का जुर्माना किया है। अारोपियों की पहचान राजपाल निवासी बतौरा व ओम प्रकाश निवासी खानपुर लुबाना के रूप में हुई है। 
 

Deepak Paul