शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, अब शादी से किया इंकार, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

12/26/2020 8:33:35 AM

यमुनानगर (ब्यूरो) : गांव निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है कि साल 2018 में उसने अम्बाला जिले के एक गांव में स्थित आई.टी.आई. में फैशन डिजाइङ्क्षनग के कोर्स में एडमिशन लिया था। वह बस से जाती थी। साल 2019 में उसकी मुलाकात दौसड़का में गांव मखाली निवासी गुरदेव के साथ हुई थी। गुरदेव एम.एम. कॉलेज से बी.एससी. नॄसग कर रहा था। दोनों की फोन पर बात होने लगी। वहीं उसने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, जिस पर वह तैयार हो गई। एक दिन वह उसे यमुनानगर में कॉलेज रोड स्थित एक कैफे में ले गया व वहां पर उसके साथ संबंध बनाए और उसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद भी उसने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

वह कहता था कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस दौरान आरोपी ने अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाया और जल्द शादी करने का आश्वासन दिया, लेकिन उसने उससे शादी नहीं की। अब उसे पता चला है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसने उसके साथ धोखा किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुरदेव पर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। 

Manisha rana