धोखाधड़ी : सस्ते यूरिया बैग भेजने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

12/27/2020 4:29:43 PM

रेवाड़ी : एक व्यक्ति को यूरिया बैग भेजने का झांसा देकर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। उसे न तो पैस वापस लौटाए और नहीं यूरिया के बैग दिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव धवाना निवासी ज्ञानी राम ने कहा है कि उन्होंने किसानों का एक समूह बनाया हुआ है। नवम्बर माह में उनके पास ए.एस.आर. कंपनी से जुड़ने तथा कृषि उत्पाद व खाद उपलब्ध कराने संबंधी मैसेज आया था। उन्होंने मोबाइल पर संपर्क किया तो दिल्ली के नारायण विहार निवासी श्रीराम से बात हुई थी। उसने अपने आप को ए.एस.आर. इंटरप्राइजिज कंपनी का मालिक बताया था तथा कम कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराने के लिए कहा।

ज्ञानी राम ने 650 बैग यूरिया मंगाने के लिए डेढ़ लाख रुपए में सौदा कर दिया। विश्वास करके उन्होंने श्रीराम द्वारा दिए गए खाते में डेढ़ लाख रुपए जमा करा दिए। रुपए जमा कराने के बाद श्रीराम ने यूरिया के बैग भेजने का आश्नवासन दिया था। परंतु कई दिनों तक भी जब यूरिया नहीं पहुंता तो वापस संपर्क किया। हर बार आरोपी बहाना बनाकर टाल देता। आरोपी ने न तो खाते में जमा कराए गए पैसे वापस लौटाए और न ही यूरिया दिय़ा। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Manisha rana