सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 8 लाख, चार लोगों पर मामला दर्ज

9/1/2020 2:32:40 PM

गोहाना (सुनील): गोहाना में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 8 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने में आया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना शहर गोहाना में दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

गोहाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र की पत्नी ने क्लर्क पद के लिए आवेदन किया था। नरेंद्र के परिचित सुरेंद्र ने बताया कि उसका एक जानकार है। जो नौकरी लगवा सकता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले विकास और रोहतक के रिंकू को नरेंद्र से मिलवाया था। विकास ने नौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख रुपए मांगें। आरोपी के कहे अनुसार कई लाख रुपए उसके खाते में भी ट्रांसफर किए और बाकि रकम गोहाना आकर नकद राशि लेकर गए। 

बाद में लिस्ट में नाम नहीं आया। आरोपियों से रुपए वापस करने को कहा तो उसने रुपए देने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरेंद्र, दिनेश, विकास व रिंकू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे गोहाना सिटी थाना के एसएचओ महिपाल सिंह ने बताया शिकायतकर्ता नरेंद्र ने शिकायत दी है। जिसमें चार व्यक्तियों पर नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला खुलासा किया जाएगा।

vinod kumar