सिम की केवाईसी अपडेट के नाम जानकारी ली और लगा दी डेढ़ लाख रुपए की चपत

10/10/2021 11:21:33 AM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): पुलिस साइबर फ्रॉड रोकने के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रही है, बावजूद नए-नए फंडे इजाद कर अपराधी लोगों के एकाउंट में सेंध लगाने से नहीं चूक रहे हैं। बीते दिन साइबर अपराधियों ने एक महिला को सिम की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर उससे सारी जानकारी ली और फिर उसके एकाउंट से एक लाख 49 हजार रुपए की चपत लगा दी। 

मॉडल टाउन रहने वाली संतोष यादव ने बताया कि उनके पास एक फोन आया था और उसने अपने आप को मोबाइल कंपनी को कर्मी बताया। उसने कहा कि उसकी सिम की केवाईसी अपडेट नहीं है इसके चलते उसकी सिम बंद हो जाएगी। इससे बचने के लिए वह कुछ जानकारी देकर सिम की केवाईसी अपडेट करा सकती है। इस पर उसने आधार कार्ड एवं एकाउंट से संबंधित जानकारी ले ली। इसके बाद उसने महिला के एकाउंट से पहली बार में 99 हजार 712 और दूसरे बार में 49 हजार 581 रुपन दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर ली। 

इसके लिए अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी अंजाने में महिला ने शातिर को बता दिया। बाद में महिला ने जब अपने मोबाइल पर पैमेंट निकलने के आए मैसेज देखे तो उसे ठगी का अहसास हो गया। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस बार-बार लोगों को आगाह कर रही है कि अपने आधार कार्ड, मोबाइल, एकाउंट से संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर ना करें, बावजूद लोग नहीं मान रहे और इस प्रकार की ठगी का शिकार हो रहे हैं।

Content Writer

vinod kumar