कंबाइन दिलवाने का झांसा देकर ठगे 2 लाख 10 हजार रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

6/9/2023 9:12:53 AM

करनाल: बसंत विहार के एक व्यक्ति को कंबाइन दिलवाने के झांसे में 2 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जगदीप कुमार शर्मा उर्फ लक्की शर्मा वासी माॅडल टाउन लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज किया है। बसंत विहार के राज सिंह ने शिकायत दी कि आरोपी लक्की शर्मा ने विश्वास में लिया कि उसके पास पूरे हरियाणा व पंजाब की डीलरशिप है।

वह 50 प्रतिशत कम मूल्य में कंबाइन दे सकता है। उसने अलग-अलग टाइम में आरोपी के बैंक खाते में 2 लाख 10 हजार रुपए डलवा दिए गए, लेकिन उसको कंबाइन नहीं मिली है। इसके बाद आरोपी उसको गुमराह करने लगा ताे उसे शक हुआ। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि आरोपी के पास कोई डीलरशिप नहीं है। ठगी करने के लिए ही आरोपी ने झूठ बोला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Isha