सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद, पूर्व DSP के घर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

10/11/2018 1:47:54 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में हरियाणा पुलिस का सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा दम तोड़ता नजर आ रहा है। क्योंकि यहां पर दिन प्रतिदिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला खरखोदा में सामने आया है। जहां पर पूर्व डीएसपी के घर मे ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया और उसके बाद 10 पेज का एक लेटर लिखकर डीएसपी के घर पर छोड़ गए।

जिसमें लिखा हुआ कि वह खरखोदा छोड़ दो वरना अंजान अच्छा नहीं होगा। वहीं, बदमाश के आते-जाते हुए का वाक्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जहां पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए यह बदमाश पूर्व डीएसपी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वापस आते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

खरखोदा के प्रताप कॉलोनी में रहने वाले पूर्व डीएसपी अनूप सिंह ने बताया कि घर में डर का माहौल है। पूरा परिवार जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है। जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Rakhi Yadav