TOLL RATE: अब वाहन चालकों की ढीली होगी जेब, टोल प्लाजा में की इतने रुपए की बढ़ोतरी

4/1/2024 12:05:25 PM

गन्नौर (कपिल शांडिल्य): हरियाणा में अब वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि टोल प्लाजों की नई दरें निर्धारित हो गई हैं। टोल दरें बढ़ने से पंजाब-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर चलने वाले वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ेगा। सोमवार से वाहन चालकों को 5 से 35 रुपए ज्यादा टोल देना पड़ेगा। अलग-अलग वाहन श्रेणी के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।

बता दें कि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भिगान टोल प्लाजा पर नई दरें निर्धारित कर दी हैं। टॉल प्लाजा से गुजरने वाले अलग-अलग प्रकार के वाहन चालकों को NHAI से निर्धारित दरों पर टोल अदा करना पड़ रहा है।

340 का बनेगा लोकल पास

नेशनल हाईवे-44 पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा टोल शुल्क अदा करना होगा। नए वित्तीय वर्ष के आगाज के साथ ही टोल दरें महंगी हो जाएगी। नई दरों को जारी करने के साथ ही टोल शुल्क वसूली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरों के अनुसार टोल शुल्क की वसूली शुरू हो जाएगी। अब 15 के बजाय 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आस-पास गांवों की कार और छोटे वाहनों के लिए मासिक लोकल पास 340 रुपए का बनेगा। पहले ये पास 330 रुपये में बनता था।

जानकारी के मुताबिक आठ लेन के NH-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर नई टोल दरें निर्धारित कर दी गई हैं। सोमवार यानि आज से नई दरें लागू हो जाएगी। नई दरों के आधार पर ही वाहन चालकों से टोल वसूल किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal