चलते ट्रैक्टर के अगले पहिए का धूरा टूटा, बड़ा हादसा टला

12/10/2020 11:53:51 AM

बापौली : सनौली खुर्द गौशाला के पास यमुना पार खेतों से शुगर मील के लिए गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ रहे ट्रैक्टर का अचानक अगले पहिए का धूरा टूटने से रोड़ पर जाम लग गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के एक गांव का किसान यमुना पार अपने खेतों से गन्ने की ट्राली भरकर शूगर मील के लिए पानीपत की औऱ जा रहा था, जैसे ही वह यमुना बांध से आगे गौशाला के नजदीक पहुंचा तो अचानक अगले पहिए का धूरा टूट गया, जिसमें ट्रैक्टर अचानक रोड पर घूम गया। गनीमत है कि इस दौरान वाहनों का आवागमन कम था। जिस कारण किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, वरना एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।                                                                                

Manisha rana