गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति ने टोलकर्मियों को दी चुनौती

5/15/2022 7:48:32 PM

पृथला(दिनेश): फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा क्षेत्र में आज, गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव गदपुरी में बने टोल पर सांकेतिक धरना दिया और टोल हटाने को लेकर टोलकर्मियों को चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टोल प्लाजा ग्राम पंचायत की जमीन पर बनाया गया है।

समिति ने इस जमीन पर अपने बोर्ड लगाने का फैसला लिया और चुनौती दी कि बोर्ड को क्षति पहुंचाने वाले की खैर नहीं होगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल और बीजेपी नेता टेकचंद शर्मा सहित कई नेताओं ने भी दावा किया कि यह टोल क्षेत्र के हित में नहीं हैं। इसलिए किसी भी सूरत में इस टोल को चलने नहीं दिया जाएगा। गदपुरी टोल हटाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस टोल को ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। उनका कहना है कि जो बीजेपी नेता पहले टोल को नाजायज बताते थे, आज वही नेता टोल प्लाजा की पैरवी करते घूम रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Vivek Rai