फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी की धूम, विपुल गोयल ने की गणपति बप्पा की स्थापना

8/25/2017 1:21:27 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र के साथ-साथ फरीदाबाद के लोगों में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिली। फरीदाबाद के सेक्टर 16 के लालबाग के राजा गणपति की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। फरीदाबाद निवासी अौर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाली। इस स्थापना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकता अौर भाईचारे का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शोभा यात्रा सेक्टर 16 के लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई अौर कैबिनेट मंदिर के आवास पर समाप्त हुई। इस यात्रा में विपुल गोयल ने गणपति बप्पा को अनपने घर में स्थापित किया। गोयल ने कहा कि 29 तारीख को गणेश जी का विसर्जन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। 

वही कैबिनेट मंत्री ने बाबा राम रहीम के समर्थकों से अपील की कि उन्हें कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बिहार, असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहानुभूति जताते हुए देश के साथ हरियाणा के लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़-चढ़ कर सहायता करने की अपील की। वहीं उन्होंने इस मौके पर लाल बाग के राजा गणपति से हरियाणा और देश के लिए तरक्की की दुआ मांगी।