नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, टोल प्लाजा पर करते थे सप्लाई

12/12/2020 10:31:38 AM

फरीदाबाद (सूरजमल) : पुलिस द्वारा मोस्टवांटेड के सफाये के लिए चलाए जा रहे अभियान में कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 17 ने मई 2019 में पांच रुपए के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था जिसमें शामिल नरेश पुत्र सोमप्रकाश निवासी गांव चरखी दादरी फरार था। मोस्टवंटेड रहे 5000 रुपए के एक ईनामी बदमाश को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी 5 रूपए के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह के साथ काम करता था जिनकी नकली सिक्के बनाने की फ़ेक्ट्री बहादुरगढ़ में थी। जो नकली सिक्कों को टोल प्लाजा पर सप्लाई करते थे।

आरोपी ने पूछताछ पर बताया है कि लगभग एक वर्ष तक उसने 5 रूपए के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह के साथ काम किया और इसमें उसकी पार्टनरशिप थी जिसमें आरोपी के 6 साथी पहले गिरफ्तार हो चुके है आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली व बहादुरगढ़ में किराये के कमरे पर रहता था। क्राइम ब्रांच सैक्टर 17 टीम ने मोस्टवांटेड आरोपी 5 रूपये के नकली सिक्कों को बनाने वाले गिरोह का मुख्य सदस्य था। जो थाना सूरजकुंड में 5000 का इनाम घोषित था जिसको गिरफ्तार किया है।

आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया। जिससे रिमांड दौरान 1200 नकली 5 के सिक्के बरामद किए। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली व बहादुरगढ़ में अपनी जीजा के घर किराये के कमरे पर रहता था। जिसको पकडऩे के लिए मुख्य सिपाही संदीप हुड्डा ने लगातार 7 दिन उसके जीजा के घर के पास सब्जी की रेहड़ी लगाकर रेकी की और आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। 

Manisha rana