अपराध: शौच के लिए जा रही नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म (VIDEO)

1/13/2019 2:53:03 PM

नूंह(एके बघेल): फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले उसी गांव के रहने वाले है। जिन्होंने गांव में ही इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला 10 जनवरी की शाम छह बजे का है। नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक पर आ रहे गांव के दो युवक नाबालिग लड़की को जबरन खेतों में ले गए। दोनों युवकों ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान नाबालिग लड़की के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन जब तक परिजन मौके पहुंचे आरोपी बाइक छोड़ फरार हो गए।

वहीं नाबालिग लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन 11 जनवरी की शाम 5 बजे शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे। वहीं शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपी वाजिद पुत्र समसु और वाजिद उर्फ काला पुत्र जफरू के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थाना एसएचओ सुशीला देवी का कहना है कि केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivam