शर्मनाक: 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप, आठ लोगों पर मामला दर्ज

8/5/2019 2:34:33 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस और प्रदेश सरकार के दावों को पलीता लगता नजर आ रहा है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ जैसे घोर अपराध के मामले सामने आ रहे हैं, फिर पीड़िता चाहे किसी भी आयुवर्ग की क्यों न हो? वहशियत से भरे इंसानी दरिंदों में महिलाओं के प्रति जरा सा सम्मान नहीं रहा। जिसका जीता जागता उदाहरण फतेहाबाद से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के दिनौदा गांव में एक महिला उसके भाई लगने वाले युवके साथ जा रही थी। पीड़िता के बताए अनुसार इसी बीच रास्ते में 7-8 लोगों ने उन्हें घेर लिया और उसको खेतों में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में एक को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Shivam