काम के पैसे देने के बहाने महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

5/2/2018 2:53:33 PM

गुरूग्राम(सतीश कुमार):  साइबरसिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 इलाके में एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को उसे अपने साथ काम करने वाली लड़कियों ने सेक्टर 9 के कम्यूनिटी सेंटर में एक फंक्शन में रोटी बनाने के लिए भेजा था। आरोपियों ने पैसे देने के बहाने उसे राजीव चौक बुलाया और फिर सेंट्रो कार में बैठाकर उसे घर छोड़ने के बहाने ले गए।

आरोप है कि रास्ते में आऱोपियों ने शराब पी और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। एक तरफ सरकार दुष्कर्म औऱ सामुहिक दुष्कर्म के मामलों को लेकर सख्त कानून बनाने की बात कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी महिला अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में देखना यह होगा कि पुलिस महिला अपराध को रोकने के लिए क्या कदम उठाती है।
 

Rakhi Yadav