गैंगरेप का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, अब सिर्फ एक बचा

1/18/2018 6:44:47 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद के राजीव गांधी चौक से एक लड़की का स्कार्पियो से अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अशोक बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पुनहाना से गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

उल्लेखनाय है कि फरीदाबाद के राजीव गांधी चौक से एक लड़की को शनिवार की शाम  अपने भाई से फोन पर बात कर रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया था। जिसके बाद लगभग दो घंटे तक बदमाशों ने उसके साथ चलती गाड़ी में रेप किया और उसके बाद उसे बीच हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 1 अन्य अभी भी फरार है।