घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप, फिर फंदे पर लटकाया

8/5/2018 10:19:15 AM

कैथल(महीपाल/कुलदीप): कलायत हलके के एक गांव की महिला के साथ घर में घुसकर गैंगरेप करने एवं बाद में उसे फंदे पर लटकाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपियों के जाते ही रस्सी टूट गई जिस कारण महिला की जान बच गई। 

महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। सूचना मिलते ही स्वयं एस.पी. आस्था मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया। कलायत थाना एस.एच.ओ. रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी व अवैध रूप से घर में घुसने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को वह बच्चों सहित घर में सो रही थी। उसका पति किसी काम के लिए चंडीगढ़ गया था।

 देर रात को गांव बालू निवासी कुलदीप, संदीप व 2 अन्य युवक घर में घुस आए। 4 आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद उसे फंदा बनाकर लटका दिया लेकिन रस्सी टूटने के कारण वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों ने मामले की सूचना कलायत पुलिस को दी। 
 

एस.पी. आस्था मोदी ने बताया कि महिला से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। उसने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया है। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया है। गैंगरेप के आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Deepak Paul