MP की युवती से हरियाणा में गैंगरेप, फिर 35 हजार में बेचकर शादी करा दी

7/14/2018 10:38:17 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): खरगापुर के सतरई गांव में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ज्यौरामौरा गांव से सामने अाया है, जहां मध्यप्रदेश की रहने वाली युवती को तीन युवक बहला- फुसलाकर हरियाणा ले अाए जहां उसके साथ डेढ़ माह तक गैंगरेप किया गया और फिर उसका  35 हजार में सौदा करने के बाद शादी करा दी पुलिस ने हरियाणा जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

एएसआई कुलदीप सागर ने बताया कि 12 अक्टूवर को ज्यौरामौरा गांव की 19 वर्षीय युवती के पिता ने थाना पृथ्वीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लडकी लापता है। पुलिस शिकायत दर्ज कर युवती की खोजबीन में जुट गई। इसी बीच युवती अपनी महिला रिश्तेदार के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि ग्राम वितर निवासी राजेश अहिरवार उम्र 23 वर्ष उसे बहलाकर हरियाणा ले गया जहां किराए के मकान में रहने लगे। तीनों अारोपियों ने डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते थे। इसके बाद इन चारों लोगों ने हरियाणा निवासी नरेन्द्र सिंह से 35 हजार रुपए में सौदा तय कर मुझे बेचकर शादी करा दी।

यह है मामला:
दरअसल, खरगापुर के सतरई गांव में जमीनी विवाद के चलते परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी थी। जिस पर उसी परिवार की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की खरगापुर थाना रिपोर्ट करने अकेली जा रही थी। तभी 9 बजे रात में गांव के ही हरिराम कुशवाहा निवासी वशान खेरा लार जो की रिश्ते में मामा का लड़का है। उसे अपने साथ बाइक पर बैठा कर रिपोर्ट करने ले जाने की कहकर बरगलाकर शुकवाहा से मवई बल्देवगढ़ ले गया था। 

फिर सतरई के जंगल में ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की नियत से नाबालिग लड़की के सिर पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने की काेशिश की। घटना को अंजाम लेकर आरोपी भाग गया। सुबह जब स्कूल के पास लड़की खून से लतपथ हालत मिली तो स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर सूचना मिलने पर डायल 100 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खरगापुर भेजा। जहां से जिला अस्पताल में इलाज के बाद झांसी रैफर किया गया। 

पुलिस ने बताया नाबालिग पीड़िता की हालत में सुधार आ गया। वह अब खतरे से बाहर है। आरोपी को पकड़ने के लिए अन्य जिलों में पुलिस का रवाना किया गया। इसके साथ आरोपी की फोटो जारी की गई। जल्द ही आरोपी का खुलासा किया जाएगा। पीड़िता के परिवार ने लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने का अरोपी भी लगाया है।
 

Deepak Paul