धमकी देकर विधवा से गैंगरेप, गर्भवती होने पर दी शिकायत

6/5/2018 7:35:15 AM

कैथल(सुखविंद्र): राजौंद थाने के अंतर्गत आने वाले गांव की निवासी विधवा महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। गांव के 3 व्यक्ति पाला राम, बीजा व बलबीर करीब 7-8 माह से महिला का शोषण करते आ रहे थे। 

इस बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने पीड़िता व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। अब महिला करीब 8 माह की गर्भवती हो गई तो उसने हिम्मत करके अपने ऊपर हो रहे शोषण की शिकायत महिला थाने में दी। महिला थाना एस.एच.ओ. निर्मला ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी व 511 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Rakhi Yadav