गैंगरेप पीड़िता की CM से गुहार, कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी सुसाइड(Video)

4/16/2018 4:39:30 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): केंद्र हो या राज्य सरकार सभी बेटी बचाअो-बेटी पढ़ाअो की बात तो करती है लेकिन भाजपा सरकार में न तो बेटियां अौर न ही महिलाएं सुरक्षित हैं। आए दिन देश के अलग-अलग राज्यों में बच्चियों अौर महिलाअों से गैंगरेप अौर रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। सभी को न्याय नहीं मिल रहा, हवस के दरिंदे खुलेआम घुमकर किसी अौर की तलाश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद का है, जहां 4 महीने पहले जनवरी की रात को 4 युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया। घटना के बाद पुलिस ने खानापूर्ति के लिए एफआईआर तो दर्ज कर ली थी लेकिन घटना को चार महीने बीत गए तभी से महिला न्याय के लिए पुलिस के चककर काट रही है। 

महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं, महिला ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे सदर थाना इंचार्ज पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि कि घटना के समय चारों आरोपियों ने उसके पति और किराएदार के साथ मारपीट की थी और उसके पति को भी बंधक बनाया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को तो खोल दिया लेकिन उसे चारपाई पर बंधे रहने दिया। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे थाना SHO ने निर्वस्त्र अवस्था में उसके फोटो भी खींचे। SHO और ACP ने गंदे-गंदे सवाल करते हुए उस पर भद्दे आरोप भी लगाए थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरने पर बैठी महिला
अब महिला थक हार कर न्याय पाने, अपनी आवाज आला अधिकारियों अौर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए धरने का सहारा ले रही है। वह फरीदाबाद के बादशाह खान चौक पर धरने पर बैठ गई है। वह मुख्यमंत्री से गुहार लगा रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार करवा कर उन्हें कड़ी से कड़ी कड़ी सजा दिलाकर उसे न्याय दिलवाया जाए। महिला का कहना है की जब तक उसे न्याय नहीं मिलता तब तक वह धरने पर बैठी रहेगी और फिर भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगी। 
 

Punjab Kesari