बड़ी खबर: हरियाणा में गैंगस्टर लॉरेंस के शूटर की निर्ममता से हत्या, हाथ पैर बांध कर जिंदा जलाया

1/29/2024 4:16:17 PM

यमुनानगर (प्रवेज खान) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है। राजन के हाथ-पांव बांधकर जिंदा ही उसे आग के हवाले किया गया। राजन का शव पश्चिमी यमुना किनारे जली हुई हालत में मिला। जांच में सामने आया है कि राजन कई बड़ी गैंगवार में शामिल रहा है।

पुलिस ने राजन के परिवार के लोगों को भी मौके पर बुलाया। राजन के मासी के लड़के प्रिंस ने कहा कि यह शव राजन का ही है। प्रिंस ने बताया कि राजन करीब डेढ़ साल से घर से बाहर रहता था। उसका परिवार से किसी भी तरह का कोई तालुकात नहीं था। वह शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। उन्होंने बताया कि फिलहाल हमें किसी पर शक नहीं है। 

बताया जा रहा है की राजन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था और कई बड़ी गंगवार में शामिल भी रह चुका है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है और राजन को क्यों मारा है, उसकी वजह भी बताई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहा है। देखना होगा जांच में हत्या की वजह क्या कुछ निकलकर सामने आती है। 



(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana