टोहाना में Gas Agency सील: CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड, रिकॉर्ड में मिली खामियां

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 12:29 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर के डांगरा रोड स्थित रसोई गैस एजेंसी में सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग की टीम द्वारा एजेंसी मालिक द्वारा रिकॉर्ड न दिखाने को खामियां मिलने की बात कहकर गैस एजेंसी को सील कर दिया है तथा आगामी रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भेज दी हैं। 

आपको बता दें कि गैस एजेंसी द्वारा लोगों को गैस सिलेंडर देने में लापरवाही बरते जाने की शिकायत लगातार विभाग को की जा रही थी, जिसके चलते एजेंसी लगातार सुर्खियों में बनी हुई थीं। कुछ दिन पहले वार्ड दो के रहने वाले सतपाल द्वारा द्वारा पीएमओ और सीएमओ में शिकायत भेजकर टोहाना की मुकुल और रसोई गैस एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की जा रही थीं। 

फूड सप्लाई विभाग से निर्दोष पुनिया ने बताया कि माया खोबड़ा के नाम से यह गैस एजेंसी है जहां हवा सिंह मिले हैं। एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया गया है, जहां हवा सिंह ने बताया कि उनका स्टाफ का एक कर्मचारी बीमार है जबकि दूसरे के परिवार में रिश्तेदार की मृत्यु हो गई थी इसलिए यहां कोई नहीं है जिसके चलते दस्तावेज पेश नहीं कर पाए है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में खाली सिलेंडर गोदाम में 516, 17 सिलेंडर भरे हुए मिले, छोटे सिलेंडर 343, कमर्शियल सिलेंडर 51 मिले है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को सील करके रिपोर्ट आगे भेज दी है। हवा सिंह के अनुसार स्टॉक का रिकॉर्ड वे विभाग को उपलब्ध करवा देंगे, कर्मचारी न होने के कारण रिकॉर्ड नहीं दे पाए, जिसके चलते सील किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static